हादसा मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुआ। एडीजी आनंद कुमार की सक्रियता से 45 मिनट में राहत कार्य पूरा हुआ। राहत कार्य तेजी से शुरू किया गया है। सभी घायलों को डायल 100 की गाड़ियों से अस्पताल ले जाया गया। हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है।रेलवे के साथ एटीएस कानपुर की टीम हादसे की वजह की जांच करेंगी।
हादसे के चलते रेल बोर्ड के अध्यक्ष का इलाहाबाद दौरा रद्द हो गया है और वो घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। अध्यक्ष कुम्भ 2019 की तैयारी की समीक्षा और प्रमुख स्टेशनों के निरीक्षण के लिए इलाहाबाद आने वाले थे। जानकारी के मुताबिक रेल हादसे की जांच में एनआईए भी मदद करेगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।