पद्मावती विरोध : नाहरगढ़ किले के बाहर दीवार से लटका मिला शव
(India) फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन ने जानलेवा मोड़ ले लिया है। जयपुर के नाहरगढ़ किले के बाहर एक व्यक्ति का शव दीवार से लटका पाए जाने से सनसनी फैल गई है। शव के पास पड़े पत्थर पर लिखे संदेश से जाहिर होता है कि मामला फिल्म पद्मावती से जुड़ा है। नाहरगढ़ किले के बाहर मिले शव के पास पड़े पत्थर पर कोयले से लिखा है कि हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते। इसके अलावा एक दूसरे पत्थर पर लिखा है, 'लोग पद्मावती का विरोध कर रहे हैं, हम खुद को खत्म कर रहे हैं।'

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उतार लिया है। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन पर लगी है। बता दें कि फिल्म में इतिहास से कथित छेड़छाड़ को लेकर देश के अलग-अलग कोनों पर राजपूत और हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।