दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2019 का आम चुनाव 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम जनता' के तौर पर होगा। चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों की एकता की संभावना से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'जनता मोदी को हराएगी।' बॉलिवुड फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने अतिवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए सरकार पर हमला किया। केजरीवाल ने कहा, 'यहां तक कि वे धर्म, जाति और नस्ल से जुड़े मुद्दों का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन लोग उन्हें हराएंगे।'
बॉम्बे हाई कोर्ट के एक जज की मौत से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 'पहले हम सुना करते थे कि जजों को खरीदा जा सकता है लेकिन अब ऐसा लगता है कि उन्हें डराया-धमकाया भी जा सकता है। अगर हम इस देश के जजों की सुरक्षा करने में नाकाम रहते हैं तो हम लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकते।'
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।