हाफिज सईद की रिहाई पर वाइट हाउस ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
(International) वाइट हाउस ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकी हाफिज सईद की रिहाई पर शनिवार को पाकिस्तान की जमकर लताड़ लगाई। वाइट हाउस ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी कि अगर हाफिज को दोबारा तुरंत गिरफ्तार कर उसपर मुकदमा नहीं चलाया गया तो इसका नतीजा द्विपक्षीय संबंधों और दुनियाभर में पाकिस्तान की छवि पर बुरे असर के रूप में दिखेगा।

इस मसले पर बेहद कड़े बयान में वाइट हाउस पाकिस्तान को आतंकवाद का पोषक देश कहते-कहते बचा। अमेरिकी राष्ट्रपति के दफ्तर ने कहा कि सईद पर मुकदमा चलाने और आरोप गठित करने में पाकिस्तान की असफलता से 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से लड़ने के पाकिस्तान के वादे और अपनी जमीन पर आतंकवादियों को पनाह नहीं देने के उसके दावे को लेकर बेहद निराशाजनक संदेश जाता है।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।