सोमवार को पीएम मोदी सबसे पहले कच्छ के भुज में होंगे। यहां पर 11 बजे उनकी एक चुनावी रैली होगी। चुनावी रैली से पहले पीएम मोदी मां आशापुरा का आर्शीवाद लेने के लिए कच्छ के प्रसिद्ध माता नौमढ़ मंदिर जाएंगे। भुज के बाद पीएम मोदी इसके बाद वह राजकोट के जसदान शहर, अमरेली के धारी और सूरत जिले के कामरेज में सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 29 नवम्बर को दक्षिण गुजरात में सोमनाथ के नजदीक मोरबी और प्राची गांवों में भावनगर के पलीताना में और नवसारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
गुजरात भाजपा प्रवक्ता भारत भाई पांड्या ने बताया है कि हर रैली को इस तरह से आयोजित किया गया है कि आसपास के पांच-छह विधानसभा क्षेत्रों के लोग इसमे शामिल हो सकें। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री गुजरात में 25 से 30 सभाओं को संबोधित करेंगे। 26 और 27 नवंबर को मोदी से पहले भाजपा के कई अन्य बड़े नेता पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री- राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरूण जेटली सुषमा स्वराज, योगी आदित्यनाथ और वसुंधरा राजे सहित कई बड़े नेता शामिल हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।