बच्चन सरनेम की शुरुआत जन्मदिन विशेष हरिवंश राय बच्चन के परिवार में ऐसे हुई
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन का जन्मदिन है आज। महाकवि हरिवंश राय का जन्म 27 नवम्बर 1907 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से सटे प्रतापगढ़ जिले के एक छोटे से गांव बाबूपट्टी में एक कायस्थ परिवार मे हुआ था।
बच्चन ने कायस्‍थ पाठशाला में उर्दू का अध्ययन किया इसके बाद कानून की पढ़ाई की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उन्होंने कैम्ब्रिज से अंग्रेजी साहित्य के विख्यात कवि डब्लू बी यीट्स की कविताओं पर पीएच डी की। 1941 में हरिवंश राय बच्चन ने रंगमंच से जुड़ी तेजी सूरी से शादी कर ली। जिनसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अजिताभ दो पुत्र हुए। इसके पहले हरिवंश बच्चन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े रहे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।