बता दें कि फिल्म पद्मावती के खिलाफ देश के कई हिस्सों में राजपूत और हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। फिल्म का विरोध करने वालों का आरोप है कि फिल्म में रानी पद्मिनी के चरित्र के साथ छेड़छाड़ की गई है। संगठनों का आरोप है कि भंसाली ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़कर अपनाया है। यहां तक कि कुछ नेताओं ने भंसाली और फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को खुलेआम धमकी भी दी है। 'पद्मावती' एक दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया और अभी रिलीज की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलना बाकी है लेकिन यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों ने अभी से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।