रविशंकर प्रसाद ने बोला- भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था बनाएंगे
(DELHI, DELHI) पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के 15वें संस्करण का उद्धाटन किया। आज इस मंच पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा विश्व पटल पर भारत के उदय पर अपना नजरिया पेश करेंगे। इस साल समिट का थीम है- भारत का परिवर्तनीय उदय। इस समिट का आयोजन गुड्स और सर्विसेज टैक्स (GST) जैसे सुधारों के बीच और मूडीज के द्वारा भारत की रेटिंग बढ़ाए जाने के पृष्ठभूमि के बीच किया जा रहा है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत से राजनयिक जीत में तब्दीली मिली है जिससे भू-राजनीति के पारंपरिक समीकरण बदल रहे हैं।
पिछले 14 सालों से यह समिट विभिन्न बदलावकारी विचारों का मंच रहा है। 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसी मंच से सार्क देशों के लिए एक करंसी का विचार दिया था। साल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पॉल्यूशन को कम करने के लिए ऑड-ईवन लागू करने की घोषणा की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।