पहले चरण में 977 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। सबसे ज्यादा उम्मीदवार सौराष्ट्र क्षेत्र की जामनगर ग्रामीण सीट पर हैं, जबकि भरूच जिले झगड़िया और नवसारी जिले के गांडवी में केवल 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग पहले चरण के मतदान में 27,158 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल करेगा, जो वीवीपीएटी से लैस होंगी। गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण तहत के तहत मतदान 14 दिसंबर को होगा और मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।