एक रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए मोबाइल कंपनी उपभोक्ताओं के लिए एक नंबर जारी करेगी जिसमें वॉइस कॉल कर और ओटीपी के जरिए आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। हालांकि इस सुविधा को शुरू होने में अभी डेढ़ माह से ज्यादा का वक्त लगेगा।
हालांकि इससे पहले खबर यह है कि मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। ऐेसे में लोग दुविधा में हैं वह 1 जनवरी तक घर बैठे लिंक कराने की सुविधा का इंतजार करें या 31 दिसंबर तक मोबाइल कंपनी के सेंटर में जाकर आधार लिंक करा लें।
जब से सरकार ने लोगों से मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराने के लिए कहा है तब से लाखों लोग कस्टमर सेंटर जाकर अपना मोबाइल आधार से लिंक करा चुके हैं लेकिन यहां प्रोसेस काम धीमा होने पर लोगों को दिक्कत होने की शिकायतें हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।