इराक IS के चंगुल से मुक्त हुआ : प्रधानमंत्री हैदर अल-अबदी
(International) इराक ने करीब तीन साल के ऑपरेशन के बाद इस्लामिक स्टेट (IS) के खिलाफ अपनी जंग के समाप्त होने की घोषणा की है। सुरक्षा बलों द्वारा IS आतंकियों को देश से बाहर खदेड़ दिए जाने के बाद इसकी घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री हैदर अल-अबदी ने शनिवार को IS के खिलाफ जंग में जीत की औपरचारिक घोषणा की । समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अबदी ने बगदाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इराक-सीरिया सीमा पर हमारे सुरक्षा बलों का पूरी तरह नियंत्रण हो गया है और इसलिए मैं IS के खिलाफ लड़ाई पूरी होने की घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे दुश्मन हमारी सभ्यता को खत्म करना चाहते थे, लेकिन हमने अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता के जरिए जीत हासिल की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।