पीएम मोदी और राहुल गांधी की गुजरात यात्रा सुरक्षा कारणों की वजह से रद्द
(India) पीएम मोदी और राहुल गांधी की गुजरात यात्रा सुरक्षा कारणों की वजह से रद्द हो गया। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के होनेवाले रोड शो को रद्द कर दिया गया है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह फैसला सुरक्षा स्थिति और लोगों की असुविधा और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होना है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।