गुजरात चुनाव : प्रचार का आखिरी दिन आज
(India) गुजरात विधानसभा चुनाव में आज आखिरी वार का दिन है। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने ही दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी गुजरात के पावर सेंटर कहे जाने वाले अहमदाबाद में डटे हैं। मंगलवार को राहुल ने सुबह की शुरुआत भगवान जगन्नाथ के दर्शन से किए। वह दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। वहीं पीएम मोदी साबरमती नदी में सी-प्लेन से उड़कर विकास के मुद्दे पर सवाल उठा रहे राहुल को घेरेंगे। मोदी सी-प्लेन से ही धरोई डैम जाएंगे और अंबाजी की प्रार्थना करेंगे। इसके अलावा बीजेपी ने आज आखिरी दिन अपने हिंदुत्व के पोस्टर बॉय और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के भी कई कार्यक्रम रखे हैं। धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते कई चुनावी रैलियां कर गुजरात विधानसभा चुनाव का रुख बदलने की कोशिश की है। उन्होंने गुजरात में राम मंदिर और सुप्रीम कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से कपिल सिब्बल द्वारा अयोध्या मसले पर सुनवाई टालने की मांग पर सवाल उठाया है। इसी कड़ी में वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को पूरी तरह मैदान में उतार दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।