(India)
पीएम मोदी थोड़ी देर में सी प्लेन से साबरमती रिवर फ्रंट पहुंचेंगे और साथ ही अंबाजी मंदिर के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को पुलिस की ओर से गुजरात यात्रा सुरक्षा कारणों की वजह से रद्द कर दिया गया था। अब पीएम मोदी सी प्लेन से साबरमती रिवर फ्रंट जाएंगे और मंदिर के दर्शन करेंगे। पीएम मोदी ने सोमवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे थम जाएगा। बुधवार को दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।