लोकसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 14 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें वे लोकसभा के विभिन्न दलों के नेताओं के साथ चचार् करेंगी। यह बैठक शाम साढ़े सात बजे बुलाई गई है।
सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के साथ राजनीतिक दलों की चचार् के बाद रात्रिभोज भी होगा। इससे पहले सरकार ने भी गुरुवार को ही सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उल्लेखनीय है कि शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा।
संसद के शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि कांग्रेस समेत विपक्षी दल कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर ले सकते हैं। संभावना है कि इस सत्र में वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी तथा नोटबंदी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला करेगी। कांग्रेस शुरुआत से ही जीएसटी एवं नोटबंदी को लागू करने के फैसले को जल्दबाजी में लिया गया कदम बताती आई है।
गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते रहे है। राहुल नोटबंदी को लेकर भी मोदी सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं। ऐसे में शीतकालीन सत्र में राजग सरकार को कांग्रेस का विरोध झेलना पड़ सकता है। शीतकालीन सत्र का समय आगे बढ़ाने के निर्णय पर भी विपक्ष सरकार को घेर सकता है।
संसद सत्र के दौरान ही 18 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं । मोदी का गह प्रदेश होने के कारण गुजरात के चुनाव परिणाम पर भी सब की नजर रहेगी ।
कांग्रेस भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार पर राफेल समझौते में घोटाले का आरोप लगाती आई है। ऐसे में यह मुद्दा भी संसद में गरमा सकता है। इन सब के अलावा इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिलों पर भी चचार् होने की संभावना है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।