(India)
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज राज्य के उत्तर और मध्यवर्ती क्षेत्र के 14 जिलों की 93 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया। दूसरे चरण में करीब 2.2 करोड़ वोटर वोटडालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीआईपी ने आज अपना वोट डाला। पीएम ने साबरमती के रानिप इलाके के बूथ संख्या 115 पर वोट डाला। PM मोदी ने कतार में खड़े होकर वोटडालने का इंतजार किया और फिर वोट डाला। वोट डालने के बाद पीएम ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात भी की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।