शाह को सदन के नेता वित्त मंत्री अरुण जेटली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में गलियारे वाली सीट दी गई है। राज्यसभा के सदस्य सभापति की कुर्सी के सामने सेमी सर्किल में बैठते हैं। यह सेमी सर्किल गलियारों के जरिए छह ब्लॉक में बंटा हुआ है। सत्ता पक्ष सेमी सर्किल के एक तरफ बैठता है जबकि मुख्य विपक्षी दल दूसरी तरफ बैठता है। अन्य पार्टियों के सदस्य बीच वाले ब्लॉक में बैठते हैं।
जेटली और मोदी पहले ब्लॉक की पहली पंक्ति में बैठते हैं। शाह को उनके अगले ब्लॉक में सीट दी गई है जहां वे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत के साथ बैठेंगे। शाह को जो सीट दी गई है उस पर उपराष्ट्रपति बनने से पहले एम वेंकैया नायडू बैठते थे। जब शाह सदन में पहुंचे तो टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही कई अन्य सदस्यों ने उनकी सीट पर जाकर भी उनका स्वागत किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।