सेलफोन लेकर सोने से आप हो सकते हैं कैंसर, नपुंसकता का शिकार
(DELHI, DELHI) आज लोगों के जीवन की कल्पना बिना मोबाइल फोन के नहीं की जा सकती हैं क्योंकि ये उनकी जिंदगी का अब सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन जहां एक तरफ ये हमारी सबसे जरुरत बन चुका है तो वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इसके ठीक से इस्तेमाल ना करने पर आप इससे निकलनेवाले रेडिएशन का शिकार भी हो सकते हैं। इसके घातक परिणाम सामने आए हैं और वो परिणाम है कैंसर और नपुंसकता का।
कैलिफोर्निया के स्वास्थ्य विभाग ने यह चेताया है कि रेडिएशन के खतरे से बचने के लिए लोग से कई फीट दूर मोबाइल फोन को रखे। मोबाइल से कैंसर मानसिक स्वास्थ्य और लोगों की प्रजन्न शक्ति पर बुरे पड़ते असर के होते मजबूत होते दावों और साक्ष्यों के बीच कैलिफोर्निया ने रेडिएशन को कम करने के लिए गुरुवार को एक गाइडेंस जारी की है।

लो फ्रीक्वेन्सी रेडियो सिग्नल का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन सूचनाएं पहुंचाता है और ये रेडिएशन हमारे स्वास्थ्य के ऊपर घातक असर डालता है, खासकर उस वक्त जब कोई बड़ी फाइल डाउनलोड कर रहा होता है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिलीज में में कहा गया है कि शोध में अभी तक इस बात को साबित नहीं कर पाया है कि मोबाइल फोन का रेडिएशन खतरना है। लेकिन इस बात के पर्याप्त अध्ययन है खासकर बच्चों पर घातक असर के बारे में बताया गया है। पूरे राज्यभर में यह नोटिस उस वक्त आया है जब कई शहर जैसे बर्कले और सेनफ्रेंसिस्को ने स्थानीय स्तर पर चेतावनी जारी कर अपने लोगों को फोन से दूर रहने की हिदायत दी थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।