निर्भया कांड के 5 साल- निर्भया फंड खर्च ही नहीं कर पा रही पुलिस
(DELHI, DELHI) निर्भया कांड के बाद केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस को निर्भया फंड के तहत एक बड़ी राशि जारी की जाती है। लेकिन पुलिस इस फंड की पूरी राशि को खर्च भी नहीं कर पा रही है।
दिल्ली पुलिस निर्भया फंड से महिलाओं को जागरूक करने संबंधी कई कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इसके अलावा आत्मरक्षा कोर्स सहित महिला सुरक्षा को लेकर आवश्यक उपकरणों व व्यवस्था पर भी रकम खर्च की जाती है। दिल्ली पुलिस को मिलने वाले इस फंड की सालाना राशि सभी जिलों को भी दी जाती है। आइये जानते हैं निर्भया फंड की रकम व उसके खर्च के सालाना विवरण के बारे में ।
3 करोड़ रुपये मिले दिल्ली पुलिस को। इसमें से पुलिस दो करोड़ 35 लाख 32000 रुपये ही महिला सुरक्षा पर खर्च कर पाई।
2 करोड़ 60 लाख रुपये दिए गए दिल्ली पुलिस को। इसमें से एक करोड़ 96 लाख 68000 रुपये ही खर्च हुए।
3 करोड़ 40 लाख रुपये दिए गए दिल्ली पुलिस को। इसमें से वह 3 करोड़ 39 लाख 29000 रुपये खर्च कर पाई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।