सुहैब इलियासी को 17 साल बाद मिली उम्र कैद की सजा
(India) पत्नी की हत्या के मामले में सुहैब इलियासी को 17 साल बाद मिली उम्र कैद की सजा साथ-साथ 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। 11 जनवरी सन 2000 को अपनी पत्नी अंजू इलियासी की हत्या के मामले के आरोपी पति सुहैब इलियासी को आज दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई।अंजू इलियासी की मौत 11 जनवरी 2000 को हुई थी शुरुआती नतीजों पर अंजू की मौत को खुदकुशी माना जा रहा था मगर अंजू के घर वालों द्वारा सुहेल पर लगाए गए हत्या के आरोप मामले में पुलिस ने छानबीन की और सुहेल को गिरफ्तार किया। 17 साल बाद आज अंजू के घर वालों को और अंजू को इंसाफ मिला है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।