संसद में भारी हंगामे के बाद 27 दिसंबर तक राज्यसभा स्थगित
(India) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी से माफी की मांग कर रहे कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा में शुक्रवार को भारी हंगामा किया। संसद में भारी हंगामे के चलते उच्च सदन को 27 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी शुक्रवार 22 दिसंबर को एक प्रस्ताव लोकसभा में लाना चाहते हैं जिसे संसद में सरकार की कांग्रेस को घेरने की कोशिशों का हिस्सा माना जा रहा है। इस प्रस्ताव के तहत बीजेपी एक बार फिर से साल 1984 में हुए सिख दंगों का मुद्दा संसद में उठा सकती है। कांग्रेस लगातार इस बात की मांग लोकसभा और राज्यसभा में कर रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई एक टिप्पणी के लिए माफी मांगे। कांग्रेस की इस मांग के चलते राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों में गतिरोध बराबर बना हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।