विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला,गुजरात में विजय रूपाणी ही बनेंगे सीएम
(DELHI, DELHI) गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ही होंगे। पार्टी विधायक दल की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही नितिन पटेल भी उप-मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। पर्यवेक्षक के तौर पर वित्तमंत्री अरुण जेटली और सरोज पांडे गए थे। विधायक दल की बैठक के बाद गांधीनगर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अरूण जेटली ने कहा कि सर्वसम्मति से विजय रूपाणी को विधायक दल का नेता चुना गया है जबकि नितिन भाई पटेल को उसका उप-नेता चुना गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शपथ के बारे में बता दिया जाएगा।
लेकिन पार्टी के संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पाने के चलते विजय रूपाणी के नाम पर सस्पेंस बन गया था। लेकिन एक बार फिर से यह फैसला लिया गया है कि गुजरात की कमान रूपाणी के हाथों में ही दी जाएगी।
इधर विजय रुपाणी और नितिन भाई पटेल का मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा होते ही गांधीनगर में पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल शुरु हो गया। पार्टी समर्थक ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।