हिमाचल मे जयराम ठाकुर नए CM, 27 दिसंबर को होगी ताजपोशी
(DELHI, DELHI) भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पांच बार से विधायक रहे जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का नया विधायत दल का नेता चुना। जिसके बाद यह साफ हो गया कि वह प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। नाम की घोषणा के बाद संवाददाताओं के सामने आए जयराम ठाकुर ने सभी पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया और इस बात का वादा किया कि लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि हम हिमाचल में भारतीय जनता पार्ट सरकार की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब राज्य कांग्रेस मुक्त हो चुका है। ऐसा पहली बार है जब कोई मंडी जिले से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा।
विधायक दल की बैठक के बाद जयराम ठाकुर को प्रेम कुमार धूमल जेपी नड्डा शांता कुमार ने बधाई दी। केन्द्रीय पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जयराम ठाकुर को विधायक दल के नेता के नाम का प्रस्ताव किया। इस प्रस्ताव का शांता कुमार और जेपी नड्डा ने समर्थन किया।
हालांकि मुख्यमंत्री के रेस में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का नाम भी जोर शोर से चल रहा था। लेकिन पार्टी के अंदर नड्डा के नाम पर सहमति नहीं बन पायी। अब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जयराम ठाकुर राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।