दिल्ली मेट्रो के उद्घाटन में केजरीवाल को नहीं बुलाने पर भड़की आप, कहा घटिया मानसिकता
(DELHI, DELHI) नोएडा से दक्षिणी दिल्ली को जोड़नेवाली मेट्रो की मजेंटा का रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। लेकिन इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यौता नहीं दिए जाने के चलते आम आदमी पार्टी भड़क गई है। कार्यक्रम में केजरीवाल को नहीं बुलाने पर आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह केजरीवाल के प्रति केन्द्र का ईर्ष्या का भाव जाहिर करता है। उन्होंने इसे घटिया सोच करार दिया।
संजय सिंह ने आगे कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी फरीदबाद कॉरिडोर के उद्घाटन के वक्त ठीक ऐसा ही हुआ था। संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होने कहा कि इसका यह मतलब है कि भाजपा की अगुवाई वाली केन्द्र की सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री से बहुत ज्यादा नफरत करती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके साथ बैठना और खड़ा होना भी पंसद नहीं करते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।