इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं हम सभी को प्रेरित करती हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा मेरी क्रिसमस हम ईसा मसीह के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हैं और उनका जश्न मनाते हैं। शांति एकता और करूणा का उनका संदेश हम सभी को प्रेरित करता है।
जबकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कहा कि क्रिसमस के अवसर पर मैं देशवासियों खासकर ईसाई भाई-बहनों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। ईसा मसीह का यह जन्मोत्सव हम सभी के बीच शांति त्याग और करुणा के संदेश का प्रसार करेगा।
ईसाई विद्वान इस बात पर लगभग एकमत हैं कि ईसा के जन्म का वास्तविक दिन यह नहीं है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था कहा जाता है 25 दिसंबर को रोम के लोग रोमन उत्सव के रूप में सेलिब्रेट करते थे। इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देते थे। धीरे-धीरे इसका प्रचलन बढ़ गया और इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।