इस्लामाबाद में 30 मिनट तक मिले कुलभूषण जाधव अपने परिवार से
(DELHI, DELHI) पाकिस्तान की सैन्य अदालत से फांसी की सज़ा पाए भारत के पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव इस्लामाबाद स्थित पाक विदेश मंत्रालय में अपनी मां और पत्नी से करीब 30 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उनके परिवार के साथ पाक में तैनात भारतीय उप उच्चायुक्त भी मौजूद थे। उनकी मुलाकात से जुड़ी दस बातें
पाकिस्तान ने कहा कि उसने इंडियन डिप्टी हाई कमिश्नर को कुलभूषण जाधव से मिलने की इजाजत दी। पाकिस्तान ने इसे कांसुलर एक्सेस बताया जबकि भारत ने कहा ये कासुलर एक्सेस नहीं है।

कुलभूषण जाधव के परिवार की मांग पर पाकिस्तान सरकार ने उनकी पत्नी और मां को मिलने कि इजाजत थी। हालांकि भारत पहले ही सोवरेन गांरटी हासिल कर चुका था। जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से उनके परिवार से किसी तरह की पूछताछ नहीं की जा सकती थी।

पाकिस्तान के सामने दूसरी यह शर्त यह थी कि जब तक कुलभूषण का परिवार पाक की धरती पर रहेगा उसे पूरी सुरक्षा देनी होगी।

पाकिस्तान ने भारत से यह कहा था कि जाधव के परिवार की मीडिया से बात करने की इजाजत दें। लेकिन इस बात की भारत सरकार से इजाजत नहीं दी गई। इसकी वजह परिवार की सुरक्षा बतायी गई।

तीसरी भारत की तरफ से यह शर्त थी कि कुलभूषण के परिवार के साथ भारतीय उच्चायोग का ऑफिसर होगा। पाकिस्तान ने इसे मान लिया था। जिसके बाद डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह को साथ भेजा गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।