विजय रुपाणी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
(India) गुजरात में विजय रुपाणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और इसके सहयोगियों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्रियों के मौजूद रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने हालिया चुनाव में 182 सीटों वाले गुजरात विधानसभा की 99 सीटों पर जीत हासिल की है। रुपाणी और नितिन पटेल को क्रमशः विधायक दल का नेता और उपनेता चुना गया है। नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल ओ.पी.कोहली से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया था। सूत्रों ने बताया कि रुपाणी, पटेल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघाणी ने कैबिनेट पर अंतिम फैसले के लिए अमित शाह के साथ सोमवार को बैठक की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।