दिल्लीवालों को झटका पानी के बिल में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी
(DELHI, DELHI) दिल्लीवालों को केजरीवाल सरकार ने बड़ा झटका दिया है। दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के बिल पर 20 फीसदी बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बैठक में शामिल दिल्ली जलबोर्ड के सदस्य और भाजपा पार्षद जयप्रकाश ने यह बताया कि मीटिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे और उनकी मंजूरी के बाद ही इसे पारित किया गया है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने बिजली और पानी को बड़ा मुद्दा बनाकर उस पर लड़ा था। उधर, आप के नेता नगेन्द्र शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि 2000 लीटर तक अभी भी दिल्लीवालों को फ्री मिलेगा लेकिन अगर उससे ज्यादा इस्तेमाल होता है तो उनके पानी और सीवर चार्ज में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।पानी के बिल पर बढ़ोतरी के लिए लिए ‘आप’ से हुए कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार के इस कदम को दिल्लीवालों के लिए धोखा करार दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।