जाधव की मां और पत्नी से पाकिस्तानी मीडिया ने किया दुर्व्यवहार
(International) पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से मिलने पहुंचीं उनकी मां और पत्नी से पाकिस्तानी मीडिया ने दुर्व्यवहार किया और चिल्ला-चिल्लाकर कुलभूषण को कातिल कहा। मुलाकात के बाद जाधव की मां से शर्मनाक तरीके से पाकिस्तानी पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह 'कातिल' बेटे से मिलकर खुश हैं। जाधव की मां और पत्नी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बाहर जाधव की मीटिंग के बाद खड़े थे। इस दौरान पाक मीडिया ने उन्हें परेशानी में डालने वाले कुछ सवाल दागे। पाकिस्तान मीडियाकर्मी भारतीय लोगों पर भी आरोप लगा रहे थे। पाकिस्तान के हुक्मरानों के साथ ही मीडिया के ऐसे रवैये पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि इस्लामाबाद में जाधव की मां और पत्नी ने कांच की दीवार के अवरोध के बीच उनसे बातचीत की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।