(India)
जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13वें सीएम होंगे। 54 साल में यह पहली बार होगा कि महत्वूपर्ण मंडी से कोई हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। जयराम ठाकुर मंडी की सेराज विधानसभा सीट से पांचवीं बार जीते हैं। सुबह 11 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान में जयराम ठाकुर के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण का समारोह होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।