समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सुब्रमण्यम स्वामी ने आगे कहा कि ईर्ष्यालु और प्रतिशोधी देश के लिए मात्र एक ही समाधान है और इस गंभीर युद्ध के लिए काम अब शुरू कर देना चाहिए। राज्यसभा सांसद स्वामी ने ट्वीट कर भी कहा कि जाधव की पत्नी और उनकी मां को मंगलसूत्र बंदी और चूड़ियां उतरवाकर अपमान करने के लिए पाकिस्तान से बदला लेने की जरुरत है।
स्वामी का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब एक दिन पहले ही विदेश मंत्रालय ने कड़ा ऐतराज जताया और क्रिसमस के दिन पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में मौत की सज़ा पाए कुलभूषण जाधव और उनके परिवार के बीच मुलाकात के दौरान हुए इन वाकयों को उजागर किया। मंत्रालय की तरफ से उन सभी को विस्तार से बताया गया तो सलूक पाकिस्तान ने कुलभूषण जांधव की मां अवंतिया और चेतनकुल से साथ किया है। स्वामी ने पाकिस्तान के इस सलूक की तुलना महाभारत की द्रोपदी से की है।
इतना ही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल को भी जाधव मुद्दे पर बयान देने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री को सदन के अंदर रिजोल्यूशन लाकर नरेश अग्रवाल से माफी के लिए बोलना चाहिए। अगर वह ऐसा करने से मना करते हैं तो हम लोगों को मोशन लाकर इस बात की समीक्षा करनी चाहिए कि क्या यह एमपी के लिए ठीक है और उसके बाद उनकी सदस्यता खत्म कर देनी चाहिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।