भारतीय रेल पहली बार 15 अल्युमिनियम से बने ट्रेनसेट (रेल डिब्बों की श्रृंखला) उतार रहा है, जो प्रतिष्ठित राजधानी ट्रेन में जोड़े जाएंगे, ताकि ट्रेन की गति बढ़े तथा यात्रियों को भी अधिक आराम मिले। इसे ट्रेन-20 नाम दिया गया है। अल्युमिनियम के ट्रेनसेट मेट्रो या ईएमयू ट्रेन के डिब्बों की तरह होते हैं, जिन्हें लोकोमोटिव को नहीं खींचना होता है। ये न सिर्फ वजन में हल्के होते हैं, बल्कि ऊर्जा कुशल भी होते हैं। ये डिब्बे 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकते हैं और इनमें ऑटोमेटिक डोर प्रणाली लगी होती है। इनमें बैठने और सोनों के दोनों तरह के बर्थ होते हैं। इन अल्युमिनियम के ट्रेनसेट की अनुमानित लागत 2,500 करोड़ रुपये है। इनका निर्माण चेन्नई के पास स्थित रेलवे की इंट्रेगेटेड कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में किया जाएगा।
आईसीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “अल्युमिनियम कार बॉडी ट्रेनसेट के डिजाइन, विकास, विनिर्माण, परीक्षण और तैनाती के लिए प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय कोच निर्माताओं से वैश्विक निविदा आमंत्रित किए गए हैं। निविदा की शर्तो के मुताबिक, 20 कोचों का पहला ट्रेनसेट सफल बोलीदाता अपने खुद के संयंत्र में निर्मित कर आईसीएफ को भेजेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।