जाधव की मां- पत्नी को परेशान करनेवाले पत्रकारों को पाक ने कहा- थैंक्यू
(DELHI, DELHI) पाकिस्तान की जेल में मौत की सज़ा पाए भारतीय पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव से मिलने के लिए क्रिसमस डे के दिन पहुंचे जाधव परिवार के साथ जिस तरह के उल-जलूल सवाल पत्रकारों ने विदेश मंत्रालय के बाहर पूछे उससे पाकिस्तान के हुक्मरान को बेहद खुश हैं।
डॉन न्यूज़ के सीनियर पत्रकार हसन बेलाल ज़ैदी ने ट्वीट करते हुए कहा- पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की यह पहले से ही सुनियोजित प्लानिंग थी कि और इसके लिए बकायदा पत्रकारों को धन्यवाद बोला गया।

इंटरनेट पर लगातार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जाधव की पत्न और उनकी मां से पहले विदेश मंत्रालय के बाहर पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से अपमानित करनेवाले उल्टे सीधे सवाल पूछते हुए देखा जा रहा है। उसके बाद ऐसा ही सलूक इन पत्रकारों की तरफ से इस्लामाबाद के बेनज़ीर भुट्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जो अपमानजक सवाल पूछे गए वो थे- आप एक दहशतगर्द की मां हैं क्या कहना चाहती है इस बारे में
दूसरा सवाल पूचा गया- आप का बेटा सैकड़ों पाकिस्तानियों का कातिल है। आप जवाब दें। आभ भाग क्यू रहीं हैं।
पाकिस्तानी पत्रकारों के इस रवैये पर उनके साथी पत्रकारों ने हैरानी जतायी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।