मुंबई के सबअर्बन एरिया लोअर परेल के एक रेस्टोरेंट  में आग 14 की मौत, 20 जख्मी
(India) मुंबई के सबअर्बन एरिया लोअर परेल के एक रेस्टोरेंट में गुरुवार आधी रात को आग लग गई।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। 20 से लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। इन्हें सायन और केईएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. राजेश डेरे ने कहा कि 14 लोगों की मौत दम घुटने से हुई।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। जिस बिल्डिंग में आग लगी वो कमला मिल्स कम्पाउंड में है।

आग का असर कई टीवी चैनलों के ट्रांसमिशन पर भी पड़ा। ईटी नाउ, मिरर नाउ, जूम और टीवी9 मराठी का ट्रांसमिशन बंद कर दिया गया। ये सभी टीवी चैनल इसी कंपाउंड से टेलिकास्ट करते हैं। आग की वजह से उनको नुकसान ना हो, इसलिए ब्रॉडकास्ट बंद कर दिया गया। यहां पब और रेस्टोरेंट भी हैं। कई कॉर्पोरेट ऑफिस भी हैं। लोअर परेल इस इलाके में ऑफिस 24 घंटे खुले रहते हैं। इस बीच मोजो मेस्त्रो रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।