प्रभात कुमार ने बताया कि जेल मैनुअल के नाम पर संवैधानिक अधिकार का हनन किया जा रहा। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के सदस्यों को कैदियों से मिलने की मनाही नहीं होती। लेकिन मैनुअल का बहाना बनाकर जेल प्रशासन उन्हें रोक रहा है। प्रभात कुमार ने कहा कि कोर्ट खुलने के बाद वह इस मामले में प्रशासन के खिलाफ याचिका फाइल करेंगे।
हर रोज की तरफ शुक्रवार को भी बहादुरपुर विधायक भोला प्रसाद नेनुआ लाल साग और भिंडी लेकर जेल गेट आए थे। लालू प्रसाद को उन्होंने सेव संतरा पपीता और अंगूर भेजा।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात करने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 1 जनवरी को रांची जा सकती हैं। जब से लालू लालू प्रसाद रांची के होटवार जेल में बंद में बंद हैं उनसे मिलने राबड़ी देवी अब तक नहीं गई हैं। इसलिए रविवार को उनके रांची रवाना होने और एक जनवरी को जेल में बंद लालू प्रसाद से मुलाकात की तैयारी की चर्चा है। राजद सूत्रों के अनुसार राबड़ी देवी लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का हाल जानने रांची जा सकती हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि राबड़ी देवी का भी स्वास्थ्य इन दिनों खराब रह रहा है इसलिए कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के पूर्व लालू प्रसाद से भी विचार-विमर्श होगा। राबड़ी देवी हर साल नववर्ष पर गुलाब का फूल भेंटकर लालू प्रसाद को शुभकामनाएं देती रही हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।