जम्मू और कश्मीर : सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला
(India) ऑपरेशन ऑल आउट में टॉप कमांडरों के सफाए से बौखलाए आतंकवादियों ने साल के आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा हमला किया है। सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर में रविवार 2:10 AM पर घुसे 2-3 आतंकियों ने जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया और कुछ के घायल होने की सूचना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। आतंकी एक इमारत में छिपे हुए हैं और दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।