नया साल उत्तर भारत में छाया घना कोहरा कई ट्रेनें रद्द रोका गया दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन
(DELHI, DELHI) कंपकपा देनेवाली ठंड के बीच नए साल का आगाज हुआ। सोमवार की सुबह तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ घने कोहरे से लिपटी नजर आयी। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन रोक दिया गया जबकि रेलवे, रोडवेज और मेट्रो पर भी आंशिक असर देखा गया।
घने कोहरे के चलते 15 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं 20 ट्रेनों का समय बदला गया है जबकि 50 से भी अधिक ट्रेनें लेट चल रही है। ख़बरों के मुताबिक, इसके चलते दिल्ली आने और यहां से जाने वाली करीब 220 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।