पहली बार स्थानीय आतंकवादियों ने फिदायीन हमला किया। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली।सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने रविवार को बताया कि दो आतंकवादियों की पहचान द्रूबगाम (पुलवामा) के मंजूर अहमद बाबा और नजीमपुरा(त्राल) के फरदीन अहमद खानडे के तौर पर हुयी। खानडे एक मौजूदा पुलिसकर्मी का बेटा है।
यादव ने कहा, 'सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। दो आतंकियों के शव भी बरामद कर लिये गए हैं। हमारा मानना है कि एक और आतंकवादी मारा गया है लेकिन अभी उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। दिल्ली में अर्द्धसैन्य बल के अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी कथित रूप से जैश ए मोहम्मद से जुड़े थे और हथियार-कारतूसों के साथ उनके शव बरामद किये गए।' यादव ने बताया कि शहीद जवानों में हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से निरीक्षक कुलदीप राय, राजौरी (जम्मू कश्मीर) से हेड कांस्टेबल तौफील अहमद, बडगाम (जम्मू कश्मीर) में चांदीपुरा से कांस्टेबल शरीफुद्दीन गनी, चुरू (राजस्थान) के कांस्टेबल राजेंद्र नैन और सुंदरगढ (ओडिशा) के कांस्टेबल पी के पांडा हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।