उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘आर्मी में ये तो रोज मरेंगे। कोई ऐसा देश है जहां झगड़े में सेना का आदमी न मरता हो? गांव में भी झगड़ा होता है तो एक न एक तो घायल होगा ही! कोई ऐसा उपकरण बताइए जिससे आदमी न मरे? ऐसी चीज बताइए की गोली काम न करे…उसे करवा दें।’ बयान सार्वजनिक होते ही नेपाल सिंह अपने बयान से पलटी मार गए उन्होंने बाद में इसके लिए माफी भी मांग ली। उन्होंने कहा, ‘मैंने सेना के अपमान की बात नहीं की। मुझे दुख है। माफी मांगता हूं पर मैंने ऐसा कुछ कहा नहीं था।’ नेपाल सिंह ने आगे कहा, ‘मैंने ये बोला था कि वैज्ञानिक लगे हुए हैं और कोई उपकरण ढूंढ़ रहे हैं कि गोली आए तो लगे ही नहीं। सिपाही का बचाव हो सके।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।