(India)
बहुचर्चित चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान करेगी। यह मामला 1990-1994 के बीच देवघर के सरकारी कोषागार से 89.27 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है, जिसमें सीबीआई जज ने 22 आरोपियों में से लालू यादव समेत 16 लोगों को दोषी करार दिया था। दरअसल, लालू की सजा पर फैसला अदालत बुधवार को ही करने वाली थी, लेकिन वकील विंदेश्वरी प्रसाद के निधन के बाद सजा पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी गई। ऐसे में लालू समेत सभी अभियुक्तों को वापस न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया।
हालांकि, लालू और उनके समर्थकों का कहना है कि उन्हें समेत दूसरे राजनीतिक लोगों को बीजेपी ने साजिश के तहत फंसाया है। लालू के परिवार ने अदालत के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करने की बात कही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।