(DELHI, DELHI)
दिल्ली|शनिवार सुबह 4 बजे दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास हुई एक कार का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया। जिसमें चार नेशनल खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। ये सभी खिलाड़ी पावर लिफ्टिंग के नेशनल चैंपियन थे। इनमें से एक वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुका है। हादसे के तुरंत बाद सभी को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में लाया गया, जहां चार को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया। वहीं, सक्षम यादव (28) और रोहित बाली को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। मरने वालो में टीकमचंद (27 साल),सौरभ (18 साल), हरीश रॉय (20) और योगेश (24) के नाम शामिल हैं। ये सभी संजय बस्ती, तिमारपुर दिल्ली के रहने वाले हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।