लेकिन मामले का खुलासा तब हुए जब चेन्नई की रहने वाली इंदिरा गांधी नाम की एक महिला इस ठगी का शिकार हुई और पुलिस में शिकाय की। महिला एक कॉलेज में लेक्चरर है और उसने अपने पति को छोड़कर आरोपी पुरषोत्तम के प्यार में पड़ गई थी। महिला ने कुछ दिन बाद ही पुरुषोत्तम से शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के कुछ दिन बाद ही 57 साल के पुरुषोत्तम ने इंदिरा गांधी को सलाह दी वह अपना चेन्नई का मकान बेच दे जिससे किे दोनों फिर कोयंबटूर में रह सकें।
प्रेमी से पति बने पुरुषोत्तम पर इंदिरा को इतना भरोसा हो गया कि वह उसकी बात पर एक बार भी शक नहीं किया। जीवनभर की कमाई से खरीदे मकान को उसने डेढ़ करोड़ में बेच डाला। लेकिन जैसे ही उसने पुरुषोत्तम के खाते में पैसे ट्रांसफर कराए वैसे ही पुरुषोत्तम वहां से गायब हो गया। इसके बाद इंदिरा एक दो दिन तक पुरुषोत्तम से संपर्क करने की कोशिश और अंत उसने पाया कि वह अब न सिर्फ अपनी जीवन की पूरी कमाई खो चुकी है बल्कि अपना घर और पति दोनों को खो चुकी है।
लेकिन इंदिरा ने हार नहीं मानी और आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पुरुषोत्म ने सिर्फ इंदिरा को ही चूना नहीं लगाया बल्कि उससे शादी करने से पहले इसी तरह वह तीन और महिलाओं को चूना लगा चुका है।
इतना ही नहीं इंदिरा से शादी करने के बाद उसने चार और महिलाओं से शादी की और उनके पैसे एंठने के बाद सभी को छोड़ चुका था। लेकिन उसने अमीर महिलाओं से शादी करने का जो तरीका अपनाया था वह हैरान करने वाला है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।