रेलवे के एक अधिकारी ने बताया हम यह सूचित करके प्रसन्न हैं कि माटुंगा स्टेशन का उल्लेख लिमका बुक ऑफ रिकॉड्स-2018 में किया गया है। उन्होंने कहा इसका श्रेय मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डीके शर्मा को जाता है जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए यह कदम उठाया।
इस स्टेशन पर 41 कर्मचारी तैनात हैं जिसमें आरपीएफ और दूसरे विभागों की कर्मी भी शामिल हैं। ये लोग स्टेशन प्रबंधक ममता कुलकर्णी के तहत काम कर रही हैं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया पिछले छह महीने से महिला कर्मचारी ही 24 घंटे स्टेशन का कामकाज संभाल रही हैं और इसके नतीजे सकारात्मक और उत्साहजनक रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।