जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि एक जनवरी 2018 को लंदन से मुंबई की उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 119 में हुई घटना की समीक्षा के बाद जेट एयरवेज ने दोनों कोकपिट क्रू सदस्यों की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया। विमानन क्षेत्र के नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशक डीजीसीए ने इस मामले में पहले ही पुरुष पायलट का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।
कंपनी प्रवक्ता ने इस घटना के बारे में पिछले सप्ताह कहा था कि विमान के क्रू सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी जिसे तुरंत शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।