पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग
(India) बिहार के मोकामा में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में अचानक भीषण आग लग लई। ट्रेन की 4 बोगियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि ट्रेन मोकामा स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर चार पर शंटिंग में खड़ी थी। उसमें एक भी यात्री सवार नहीं थे। यह ट्रेन 5:50 शाम में दानापुर से खुलकर रात में 10:30 बजे मोकामा पहुंची थी।
जानकारी के मुताबिक शुरुआती दौर में आग ट्रेन की एक ही बोगी में लगी थी, लेकिन यह चार बोगियों और फिर यूनिट इंजन तक भी जा पहुंची। अगलगी के काफी देर तक दमकल दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा। यह ट्रेन बुधवार की सुबह पटना के लिए रवाना होती। दानापुर रेल मंडल के सीनियर कमाडेंट सीएम मिश्रा ने बताया कि स्टेबल रैंक धुआं निकलने की सूचना मिली है। रैक खाली होने से अनहोनी जैसी कोई बात नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।