अर्थव्यवस्था- रोजगार आर्थिक वृद्धि के रोडमैप को लेकर अर्थशास्त्रियों से मिलेंगे पीएम मोदी
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार को रफ्तार देने के लिए देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बुधवार को मुलाकात कर रोडमैप तैयार करेंगे। यह बैठक सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग की तरफ से आयोजित की गई है जिसमें वित्तमंत्री अरूण जेटली समेत कई मंत्री नीति आयोग में काम करनेवाले और प्रमुख अर्थशास्त्री शामिल होंगे।
इस बैठक का आयोजन ऐसे समय पर किया गया है जब देश के विकास दर के कम रहने का अनुमान सामने आया है। यह बैठक बजट पेश किये जाने से पहले हो रही है। वित्त मंत्री अरूण जेटली एक फरवरी को बजट पेश करेंगे।
नीति आयोग ने प्रधानमंत्री के साथ आर्थिक नीति आगे का रास्ता’ विषय पर चर्चा के लिये अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र के विशेषज्ञों के समूह को आमंत्रित किया है। इस चर्चा में मुख्य रूप से छह विषय वृहत आर्थिक संतुलन कृषि तथा ग्रामीण विकास शहरी विकास बुनियादी ढांचा तथा संपर्क रोजगार विनिर्माण और निर्यात तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर गौर किया जाएगा।
बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली सड़क परिवहन एवं राजमार्ग पोत परिवहन एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह योजना राज्यमंत्री इंद्रजीत सिंह के साथ नीति आयोग के उपाध्यक्ष सदस्य तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी भाग लेंगे. इसके अलावा सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।