दिल्ली में सेना प्रमुख ने कहा कि हमें आधुनिक हथियार और तकनीक चाहिए जिससे भविष्य के युद्ध के लिए हम तैयार हो सके।
जनरल रावत ने कहा कि हम अपने पड़ोसियों को चीन के पाले में जाने नहीं दे सकते।
उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना होगा और पाकिस्तान पर अमेरिकी दबाव के प्रभाव को देखना होगा, हमें अपनी चुनौतियों से निबटना होगा।
सेना प्रमुख ने कहा कि सीमा पर चीन की हठधर्मिता से निबटने में हम सक्षम हैं। हालांकि चीन एक शक्तिशाली देश है लेकिन भारत कोई कमजोर राष्ट्र नहीं है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।