भारत पहुंचे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
(India) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने बहुप्रतीक्षित भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। दोपहर 1:30 बजे नेतन्याहू के विमान ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इस मौक पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा की अगवानी की। नेतन्याहू के विमान से नीचे उतरते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी गर्मजोशी के साथ उन्हें गले लगा लिया। दोनों नेताओं ने इसके बाद एक साथ हाथ उठाकर दोनों देशों की दोस्ती का संकेत दिया। एयरपोर्ट से नेतन्याहू और पीएम नरेंद्र मोदी तीन मूर्ति के लिए रवाना हुए हैं। बीते 15 साल में यह पहला ऐसा मौका है, जब इजरायल का कोई प्रधानमंत्री भारत के दौरे पर आया है। उनसे पहले 2003 में पूर्व इजरायली पीएम एरियल शेरोन भारत आए थे। भारत और इजरायल के कूटनीतिक संबंधों के हाल ही में 25 वर्ष पूरे हुए हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।