राहुल के दौरे से पहले यहां के गौरीगंज में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी धनुष-बाण लिए दिख रहे हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी को 10 सिर के साथ रावण के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है, राहुल रूप में भगवान राम का अवतार, 2019 में आएगा राहुल राज रामराज।
अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 15 जनवरी को लखनऊ एयरपोर्ट से रायबरेली के सलवन विधान सभा में एक कार्यक्रम में जाएंगे। इसके बाद अमेठी के लिए होंगे रवाना होंगे।
अमेठी में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे इसके बाद मुंशीगंज गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
16 जनवरी को मुंशीगंज गेस्ट हाउस से मुसाफिरखाना के लिए रवाना होंगे जहां पर स्वागत कार्यक्रम है। इसके बाद गौरीगंज में स्वागत कार्यक्रम और फिर जामो, जगदीशपुर, इंहौना, शाहमऊ सेमरौता के बाद लखनऊ रवाना होंगे। लखनऊ से वो दिव्वी के लिए रवाना होंगे।
राहुल गांधी पहली बार 2004 में अमेठी से सांसद बने। इसके बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश देश की राजनीति में भी सक्रिय हो गए। गौरतलब है कि इन दिनों राहुल गांधी का पूरा ध्यान कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।