Aadhar Card- UIDAI अब आपके चेहरे को बनाएगा पहचान का आधार
(DELHI, DELHI) तमाम सेवाओं के लिए अनिवार्य होने के बाद अब आधार कार्ड की सिक्यूरिटी को और मजबूत किया जा रहा है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण UIDAI ने अब आधार का नया सिक्यूरिटी फीचर जारी किया है जिसमें फिंगरप्रिंट और आंख की पुतलियों के अलावा चेहरे को भी पहचान का आधार बनाया जाएगा।
प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि सुरक्षा का यह नया फीचर इसी साल जुलाई से शुरू किया जाएगा। सोमवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए पहचान प्राधिकरण ने कहा है कि अब जब आधार कार्ड बनाया जाएगा तो नामांकन कराने वाले शख्स के चेहरे की भी फोटो ली जाएगी। यह फोटो में आधार में जुड़ने वाले विशेष फीचर से व्यक्ति को पहचानने में मदद करेगी।
इससे फीचर से लोगों की पहचान करने में आसानी होगी। साथ कहा जा रहा है कि जुलाई से नया आधार कार्ड बनवाने वाले को यह विकल्प होगा कि यदि उसकी आखों या अंगुलियों में कोई दिक्कत है और वह इनकी बजाए अपने चेहरे का वेरीफिकेशन फोटो क्लिक कराए। जानकारी में कहा गया है कि जिसने पहले आधार बनवाया है और डाटाबेस में उनकी फोटो मौजूद उन्हें दोबारा से चेहरे की फोटों खिंचाने की जरूरत नहीं है। साथ पहले से आधार रजिस्ट्रेशन का काम जिस सिस्टम में पहले से चल रहा था में उसमें किसी प्रकार के हार्डवेयर चेंज करने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि चेहरा अब पहचान का अतिरिक्त आधार बनेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।